मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू), शिमला से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर समीक्षा बैठक की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार, विश्वविद्यालय के बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने के साथ विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय को अपने संसाधन स्वयं सृजित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छात्राओं एवं छात्रों के लिए छात्रावासों के निर्माण में सहयोग, छात्राओं के छात्रावास की सुरक्षा के लिए कंटीले तारों की बाड़ लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए नया ट्रांसफॉर्मर तथा छात्रावास के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। सीएम ने परिसर की ओवरहेड विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने तथा पेयजल की कमी दूर करने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, कुलपति प्रो. प्रीति सक्सेना, महाधिवक्ता अनूप रतन एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



