मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग के साथ बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और बेहतर भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ओम प्रकाश व्यास सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “Child Begging Free Delhi अभियान को NGOs, CSOs और RWAs की सक्रिय भागीदारी से और गति दी जाएगी। स्कूलों में POCSO और HPV awareness पर विशेष फोकस रहेगा। स्कूल स्टाफ, वाहन चालकों और सहायक कर्मियों का police verification, आंगनवाड़ी, Palna Centres और CCIs की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा भी होगी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “CCIs से बाहर आने वाले बच्चों के लिए शिक्षा, कौशल, रोजगार और After Care को मजबूत किया जाएगा, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ सकें। दिल्ली के हर बच्चे को सुरक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले, यह हमारी जिम्मेदारी और प्राथमिकता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



