सक्ती : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और सीएम साय ‘प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन’ में हुए शामिल

0
66
सक्ती : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और सीएम साय 'प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन' में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को सक्ती में आयोजित ‘प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन’ में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2 लाख नवनिर्मित आवासों में हितग्राही परिवारों का गृह प्रवेश कराया गया और उन्हें उनके सपनों के पक्के घर की चाबी सौंपी गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 3.65 लाख अतिरिक्त आवासों की सौगात मिली। सक्ती में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना और बस्तर में पीएम आवास सर्वे की समय-सीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन, ‘धार अपार’ और ‘सुघ्घर बाड़ी’ अभियान, 270 नवीन इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टरों तथा ‘अथ उद्यमिता की ओर’ के चैलेंज फंड इवेंट का शुभारंभ किया गया।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here