मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों नेताओं ने आर्थिक, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत-इथियोपिया रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों ने ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए अपनी सामूहिक आवाज को फिर से दोहराया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



