बिहार : सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की गई

0
67
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की गई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनभागीदारी के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसी क्रम में बिहार में 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ संचालित होगा। इसके तहत पुरानी परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत के साथ-साथ आवश्यक नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभाओं के माध्यम से स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं की पहचान कर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसेवा और जनकल्याण बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here