मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के साथ शनिवार को नई दिल्ली में ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी का दौरा किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इससे डीप-टेक स्टार्टअप्स के संस्थापकों को ब्रिक्स नेताओं से बातचीत करने और अपने इनोवेशन व प्रोडक्ट्स को उनके सामने पेश करने का मौका मिला। नेताओं ने ग्लोबल समाधान खोजने के लिए उनके टेक्नोलॉजी-आधारित नजरिए की सराहना की।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



