भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की

0
65
भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम यादव ने ‘अनुसूचित जनजाति वर्ग के मानव अधिकारों का संरक्षण एवं शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच’ विषय पर आधारित पुस्तिका, स्मारिका एवं त्रैमासिक न्यूजलेटर का विमोचन किया। साथ ही, मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आयोजित ‘साधना सप्ताह’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज भोपाल में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विचार साझा किए। इस अवसर पर मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत “साधना सप्ताह” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित कर बधाई दी। लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर मानव अधिकार का कार्य महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here