महिला एशिया कप 2026 : भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला आज

0
103
महिला एशिया कप 2026 : भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के बीच पिछले एशिया कप फाइनल का रिमैच होगा, जिसमें श्रीलंका ने खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अजेय रहीं हैं। भारत ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग और पाकिस्तान को हराया, फिर सेमीफाइनल में बांग्लादेश को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं श्रीलंका भी बिना कोई मैच गंवाए फाइनल तक पहुंची है। यह एशिया कप का 10वां फाइनल होगा, और भारत हर बार फाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र टीम रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वनडे फॉर्मेट में भारत ने चारों फाइनल जीते हैं, जबकि टी-20 में टीम 2012, 2016 और 2022 में चैंपियन बनी और 2018 व 2024 में रनर-अप रही। टी-20 में दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से भारत ने 25 में जीत दर्ज की है, श्रीलंका को केवल 5 मैचों में सफलता मिली है और एक मैच बेनतीजा रहा है। हालिया फॉर्म भी भारत के पक्ष में है, क्योंकि उसने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 10 में से 9 मैच जीते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, रिचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

श्रीलंका : चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना काविंदी, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका डी सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुंगधिका कुमारी, चामुडी प्रबोधा, मिताली अयोध्या।

News Source : Social Media

Image Source : X @ACCMedia1

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here