मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में ईरान के आर्थिक मामलों और वित्त मंत्री डॉ. सैयद अली मदनीजादेह से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी और वित्त से जुड़े मामलों पर चर्चा में सार्थक योगदान के लिए ईरान का धन्यवाद किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @FinMinIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



