IND vs AFG टी-20 सीरीज : भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच आज

0
70
IND vs AFG टी-20 सीरीज : भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज आज से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। सीरीज के सभी मैच इसी मैदान पर खेले जाएंगे। खास बात यह है कि इस सीरीज का मेजबान भारत नहीं, बल्कि अफगानिस्तान है। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान को अरुण जेटली स्टेडियम को होम ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। आज दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच होना है, लेकिन इसकी शुरुआती टाइमिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले निर्धारित समय के मुताबिक मैच शाम 7 बजे शुरू होना था और टॉस 6:30 बजे होना था। हालांकि, अब नए शेड्यूल के अनुसार टॉस शाम 7 बजे होगा और मैच का आगाज 7:30 बजे से होगा। यानी मैच की शुरुआत में 30 मिनट का बदलाव किया गया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, नूर अहमद, शराफुद्दीन अशरफ, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक।

News Source : Social Media

Image Source : X @MEAIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here