मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि विज्ञान केंद्रों और आईसीएआर संस्थानों के किसानों के साथ सार्थक चर्चा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र किसान की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद केंद्र बनें और किसानों को सही वैज्ञानिक सलाह व नई तकनीक स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके, इसके लिए हम कार्य कर रहे हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि कर्मचारियों से जुड़े सुधारों, रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती और राज्यों के साथ एमओयू के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्रों को और मजबूत करने का काम किया जा रहा है। किसान की समृद्धि ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChouhanShivraj
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



