मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बेमेतरा जिले में 183 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि सीएम साय ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े ये कार्य जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ बेमेतरा के विकास को नई गति देंगे। ये विकास कार्य विकसित छत्तीसगढ़ के हमारे संकल्प को और मजबूती प्रदान करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे और हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं का विस्तार हो – यही हमारी सुशासन सरकार का संकल्प है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज बेमेतरा जिले में ₹183 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े ये कार्य जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ बेमेतरा के विकास को नई गति देंगे और विकसित छत्तीसगढ़ के हमारे संकल्प को और मजबूती प्रदान करेंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @vishnudsai
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



