मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम में “लाड़ली बहना योजना” के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1,835 करोड़ रुपए से अधिक राशि अंतरित की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने 226 करोड़ रुपए की लागत के 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 28 करोड़ रुपए लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। इसके पहले सीएम यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित बहनों पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



