मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 6वें वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के षष्ठम वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में आज सहभाग किया। इस अवसर पर संस्थान में नवीन चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण एवं संकाय के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन तथा 194 पदों हेतु संपन्न हुई भर्ती प्रक्रिया में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र का वितरण भी किया। संस्थान ने 6 वर्ष की एक छोटी सी अवधि में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस उपलब्धि पूर्ण यात्रा के लिए संस्थान की पूरी टीम को हृदय से बधाई एवं अभिनंदन।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



