मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर लोक आयुक्त प्रशासन की सूचना पुस्तिका एवं स्वर्ण जयंती स्मारिका का विमोचन किया गया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि सीएम योगी ने कहा कि लोक आयुक्त संगठन अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए आगे बढ़े, इसके लिए शासन स्तर से हर आवश्यक सहयोग निरंतर प्रदान किया जाएगा। शासन-व्यवस्था में जितनी अधिक शुचिता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी होगी, सुशासन के लक्ष्य की प्राप्ति में उतने ही बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “शासन में जितनी अधिक शुचिता, पारदर्शिता और ईमानदारी होगी, उतने प्रभावी ढंग से हम सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विधि-सम्मत अन्वेषण के लिए समर्पित लोक आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर लोक आयुक्त प्रशासन की स्मारिका एवं सूचना पुस्तिका का विमोचन भी किया। लोक आयुक्त संगठन की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के लिए संगठन के सभी प्राधिकारियों, विधि अधिकारियों एवं युवा विधि छात्रों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



