दिल्ली : उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने लोक निवास में एमसीडी कमिश्नर संजीव खिरवार से मुलाकात की

0
64
दिल्ली : उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने लोक निवास में एमसीडी कमिश्नर संजीव खिरवार से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज लोक निवास में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कमिश्नर संजीव खिरवार से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने बताया कि राजधानी में कई जरुरी कामों की समीक्षा की, जैसे समय पर कूड़ा उठाना, सड़कों की सफाई, जल-जमाव की समस्या से निपटना, आवारा मवेशियों का प्रबंधन और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सड़कों के बार-बार टूटने और आने-जाने वालों को होने वाली परेशानी को रोकने के लिए, सड़क खोदने वाली और सड़क की देखरेख करने वाली एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की जरुरत पर जोर दिया। सशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली द्वारा बताया गया कि विभाग को निर्देश दिया कि जमीनी स्तर पर काम दिखने पर प्राथमिकता दें, जवाबदेही तय करें और यह सुनिश्चित करें कि दिल्ली की सड़कें और इलाके साफ़-सुथरे और अच्छी हालत में रहें।

News Source : Social Media

Image Source : X @LtGovDelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here