मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग के साथ 19वीं भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस बैठक को सार्थक और ठोस नतीजों वाली बताया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैठक में भारत-वियतनाम के बीच राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत किया गया। ‘मेड-इन-इंडिया’ रक्षा उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाई गई। व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन पर रचनात्मक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि हमारे समुद्री और कृषि उत्पादों तथा फार्मास्यूटिकल्स के लिए बाजार तक पहुँच बढ़ाई गई। बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा हुई। साथ ही इसमें विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक परियोजनाओं को बढ़ावा दिया गया। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि वियतनाम हमारी ‘लुक ईस्ट’, आसियान, इंडो-पैसिफिक, ‘महासागर’ और ‘ग्लोबल साउथ’ नीतियों का एक अहम साझेदार है।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



