मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के मुख्य सेवक सदन में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कर उन्हें संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “हिंदी केवल हमारी अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी जड़ों, संस्कारों और सांस्कृतिक चेतना से जुड़ी पहचान है। हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करते हुए हिंदी को ज्ञान, विज्ञान, तकनीक और नवाचार के नए युग से जोड़ना होगा, ताकि हिंदी समय के साथ आगे बढ़े और विश्व के हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार हिंदी के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध क्षेत्रीय बोलियों, लोकभाषाओं और साहित्यिक परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं सविता कपूर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



