मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को गुरुग्राम में आयोजित ‘हरियाणा-यूके सीईटीए : ट्रेड ब्रिज-अनलॉकिंग ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज फॉर हरियाणा’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने ‘गो ग्लोबल’ के दूरदर्शी विजन को आत्मसात किया है और इंडिया-यूके सीईटीए इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस दूरदर्शी समझौते से देश के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न, आभूषण और इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख सेक्टर को यूके के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि हमारा लक्ष्य उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ वर्ष 2030-31 तक 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश और 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित करना है।
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



