मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह’ का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग एवं CSIR-AMPRI, भोपाल के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों एवं निर्माण एजेंसियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार कम्पेंडियम सर्कुलर का विमोचन भी किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



