मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने 6,725 आशा वर्करों के लिए तय मासिक प्रोत्साहन राशि को 3 हजार रुपए से बढ़ाकर 6 हजार रुपए कर दिया है। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “दिल्ली की हमारी आशा वर्कर्स घर-घर स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल हो, बच्चों का टीकाकरण हो या परिवारों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना, वे हर मोर्चे पर समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाती हैं। आज की कैबिनेट बैठक में हमारी सरकार ने उनके निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को ₹3,000 से बढ़ाकर ₹6,000 करने का निर्णय लिया है। दिल्ली की 6,725 आशा वर्कर्स को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जबकि अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आप सभी दीदियों के परिश्रम, सेवा और समर्पण को हमारा प्रणाम। आपके सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



