मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने मंगलवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। भारत की तरफ से नीतीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में भारत ने 14.5 ओवर तीन विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 57 रन की शानदार पारी खेली। जबकि अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। ईशान किशन 38 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर राशिद खान ने 3 विकेट लिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



