मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय बिजली, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कल अमेरिका के ह्यूस्टन में जी20 एनर्जी अबंडेंस मिनिस्टीरियल मीटिंग के दौरान कनाडा के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री के संसदीय सचिव कोरी होगन से मुलाकात की। उन्होंने ‘समुद्र मंथन’ के तहत ऊर्जा दक्षता, कम-उत्सर्जन वाली तकनीकों और अपतटीय खोज के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कनाडाई कंपनियों को भारत के तेजी से बढ़ते ‘एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन’ क्षेत्र में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और उभरती हुई ऊर्जा तकनीकों में अधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच इनोवेशन, निवेश और टिकाऊ विकास पर आधारित एक मजबूत ऊर्जा साझेदारी की काफी संभावनाएं हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



