वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा की

0
75
BCCI
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली बरकरार हैं, शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। रवींद्र जडेजा 8 महीने बाद टीम में लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। बुधवार को हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं मिली, जबकि पंजाब के नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के आकीब नबी को वनडे टीम में चुना गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टी-20 में श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे, और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से हटाकर वनडे में जगह दी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स के लिए जापान जाएंगे, इसलिए वनडे टीम में केएल राहुल को उप कप्तान बनाया गया है। राहुल विकेटकीपर-बल्लेबाज भी हैं और ध्रुव जुरेल को उनके बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। मयंक यादव को चोट से वापसी के बाद एक बार फिर टी-20 टीम में जगह मिली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेलेगी, जबकि 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में दूसरा और तीसरा मैच होगा। इसके बाद 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज सीरीज के साथ बीसीसीआई ने जापान के खिलाफ 22 सितंबर के एकमात्र टी-20 और एशियन गेम्स के लिए भी टीम अपडेट की है। वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह विप्रज निगम को शामिल किया गया है, जो निगम का पहला सीनियर इंटरनेशनल कॉल-अप है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर/उपकप्तान), ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

जापान टी-20 और एशियन गेम्स के लिए अपडेटेड भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here