लखनऊ : सीएम योगी ने ‘विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026’ पर आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ किया

0
84
लखनऊ : सीएम योगी ने 'विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026' पर आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत ‘विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026’ पर आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट वितरित किए गए तथा उत्तर प्रदेश सरकार एवं विभिन्न संस्थाओं के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमने अपने कारीगरों, उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को सम्मान दिया, जिसका परिणाम है कि आज यूपी भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर आगे बढ़ा है। भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत ‘विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026’ पर आधारित प्रदर्शनी तथा मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक तथा टूलकिट भी वितरित किए। सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here