मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कोच्चि में ‘जन्मभूमि’ द्वारा आयोजित ‘रामकथा कॉन्क्लेव’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिख, “रामकथा का सफर भारत तक ही सीमित नहीं रहा। यह पूरे एशिया में फैली, जहाँ आज भी इसे सुनाया और सराहा जाता है। एक विद्वान ने कहा था कि अगर एशिया की अपनी कोई कहानी है, तो वह रामकथा ही है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “रामायण के बारे में सच ही कहा गया है कि किसी अन्य ग्रंथ ने मानव जाति का इतना अधिक सांसारिक और आध्यात्मिक कल्याण नहीं किया है। यह मूल रूप से प्राचीन है, फिर भी अपनी प्रासंगिकता में हमेशा नई है; अपने सार में पूरी तरह मानवीय है, फिर भी अपनी भावना में दिव्य है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @rajnathsingh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



