मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत मियांवाला, देहरादून में लगभग 8 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का लोकार्पण किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि यह पार्क स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित देहरादून के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल और जंगल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और विरासत का अभिन्न हिस्सा है। पुराने तालाबों और जल स्रोतों का पुनर्जीवन हमारी प्रकृति और विरासत को संजोने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा संकल्प है कि विकास की गति के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित हो और उत्तराखंड का वर्तमान भी बेहतर बने तथा भविष्य भी सुरक्षित रहे। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, मेयर सौरभ थपलियाल भी उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



