मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा विभिन्न विभागों में चयनित 818 अभ्यर्थियों के नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सीएम योगी ने नवचयनित अभ्यर्थियों से संवाद भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम योगी ने नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा- “अपनी प्रतिभा, ऊर्जा एवं सेवाभाव को जनसेवा से जोड़ते हुए ईमानदारी, निष्ठा एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आपकी कर्मठता एवं कार्यक्षमता ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



