मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में आयोजित बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव 2026 में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस दौरान सीएम साय ने देश-विदेश से आए प्रसिद्ध चिकित्सकों, कैंसर विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं के साथ कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और बेहतर उपचार को लेकर सार्थक संवाद किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक कठिनाई बाधा न बने, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार स्वास्थ्य योजनाओं के साथ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि कॉन्क्लेव में साझा हुए विशेषज्ञों के अनुभव, विचार और नवाचार छत्तीसगढ़ में कैंसर के विरुद्ध हमारी सामूहिक लड़ाई को नई दिशा और मजबूती देंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



