मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत सतना जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम यादव ने किसानों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और अन्नदाताओं के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, नवाचारों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत आज सतना में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर किसान बंधुओं से संवाद किया। स्लीमनाबाद टनल का कार्य पूर्ण होने और नर्मदा का जल सतना जिले में पहुंचने से सिंचाई का रकबा और बढ़ेगा। किसानों को दिन में सिंचाई के लिए लगातार 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। किसान भाई अपनी आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन एवं अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को भी अपनाएं। हमारी सरकार अन्नदाताओं की समृद्धि एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



