एशियन गेम्स 2026 : महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत का सामना आज बांग्लादेश से

0
84
एशियन गेम्स 2026 : महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत का सामना आज बांग्लादेश से

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज (20 सितंबर 2026) भारत और बांग्लादेश के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया है। क्वार्टर फाइनल में उसने जापान को आठ विकेट से हराया और 15 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, चीन के खिलाफ बांग्लादेश का क्वार्टर फाइनल मुकाबला गीले मैदान के कारण रद्द हो गया, जिसके बाद बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश को सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। भारत का इस प्रारूप में बांग्लादेश के खिलाफ दबदबा रहा है और वह पिछले नौ मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुका है। इनमें पिछले सप्ताह एशिया कप में मिली 40 रन की जीत भी शामिल है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जापान के खिलाफ भारत ने टर्न और उछाल वाली पिच का बेहतरीन फायदा उठाया। बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जबकि पार्ट-टाइम गेंदबाज शेफाली वर्मा, अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल ने उन्हें अच्छा सहयोग दिया। श्रेयांका ने तीन महीने बाद टीम में वापसी की है। जापान के खिलाफ भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, क्योंकि शेफाली वर्मा ने अकेले दम पर 58 रन के लक्ष्य तक टीम को पहुंचा दिया था।

भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्रेयांका पाटिल, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, नंदनी शर्मा।

बांग्लादेश टीम : निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), दिलारा अख्तर, फाहिमा खातून, फरिहा त्रिस्ना, जुएरिया फिरदौस, मारुफा अख्तर, सोभना मोस्टोरी, रबिया खान, रितु मोनी, संजीदा अख्तर मेघला, सरमिन सुल्ताना, शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, सुल्ताना खातून।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCIWomen

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here