छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का शुभारंभ किया

0
80
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को अंबिकापुर में ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने सामाजिक समानता, करुणा, सहयोग और सहभागिता के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले। अग्रवाल समाज की पहचान केवल सफल व्यापार और उद्यमिता तक सीमित नहीं है। अर्थोपार्जन के साथ परमार्थ की भावना इस समाज की विशिष्टता रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने ‘दशम अग्र अलंकरण’ के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने ट्रेड फेयर का शुभारंभ कर स्टॉलों का अवलोकन कर ‘अग्रकुल दर्शन’ पत्रिका का विमोचन किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here