मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना के तारामंडल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘नेशनल इनोवेशन चैलेंज’ पोर्टल का भी लोकार्पण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में सेवा, नवाचार, तकनीक और उद्यमिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज (ईस्ट जोन)’ के माध्यम से राज्य में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नवाचार के प्रति दूरदर्शी सोच और उनकी परिकल्पना हम सभी को निरंतर प्रेरित करती है।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



