उज्जैन : सीएम यादव ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत नीलगंगा रोड, महामृत्युंजय द्वार-आईटी पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

0
74
उज्जैन : सीएम यादव ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत नीलगंगा रोड, महामृत्युंजय द्वार एवं आईटी पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत नीलगंगा रोड, महामृत्युंजय द्वार एवं आईटी पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने लिखा, “नीलगंगा रोड पुराने और नए उज्जैन को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क चौड़ीकरण व विकास कार्यों से श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा और यह प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर से भी जुड़ेगा। इन कार्यों में उज्जैनवासियों द्वारा स्वेच्छा से दिए जा रहे सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से आभार।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “सिंहस्थ-2028 के लिए सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के साथ उज्जैन में धार्मिक पर्यटन, रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीक आधारित विकास को भी गति दी जा रही है। आईटी पार्क जैसे प्रकल्प युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोलेंगे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here