दिल्ली के उपराज्यपाल संधू ने आईसीएस द्वारा आयोजित ‘कैंसर देखभाल में इनोवेशन और अफ्फोर्डेबिलिटी’ पर आधारित सेमिनार को संबोधित किया

0
70
दिल्ली के उपराज्यपाल संधू ने आईसीएस द्वारा आयोजित ‘कैंसर देखभाल में इनोवेशन और अफ्फोर्डेबिलिटी’ पर आधारित सेमिनार को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज इंडियन कैंसर सोसाइटी द्वारा आयोजित ‘कैंसर देखभाल में इनोवेशन और अफ्फोर्डेबिलिटी’ पर आधारित सेमिनार को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप, स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने के लिए इनोवेशन और किफायतीपन का साथ-साथ चलना जरुरी है। कैंसर की रोकथाम, जागरूकता, शुरुआती जांच और समय पर रेफरल कैंसर देखभाल का आधार बनने चाहिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि शुरुआती दौर में बीमारी का पता चलने से जान बचती है और परिवार आर्थिक तंगी से सुरक्षित रहते हैं। मरीजों को 35 वर्षों तक सहानुभूतिपूर्ण सहयोग देने के लिए ‘कैंसर सहयोग’ की सराहना की। दवा बीमारी का इलाज करती है; सहानुभूति इस सफर को आसान बनाती है।

News Source : Social Media

Image Source : X @LtGovDelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here