एशियन गेम्स 2026 : महिला क्रिकेट के फाइनल में पंहुचा भारत, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया

0
83
एशियन गेम्स 2026 : महिला क्रिकेट के फाइनल में पंहुचा भारत, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में रविवार को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से हुआ। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली और अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। अब गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 195 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया, जिसमें तीन चौके और नौ छक्के शामिल थे। यह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शेफाली का पहला शतक है। उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों पर 37 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों पर 40 रन बनाए। कमलिन ने तीन, ऋचा घोष ने दो और भारती फुलमाली ने नाबाद 9 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर, राबेया खान और नाहिदा अख्तर ने एक-एक विकेट लिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जुएरिया फिरदौस बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे। दिलीरा अख्तर, शर्मीन अख्तर और सुल्ताना खातून के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। दिलीरा ने 23 गेंदों पर 27 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था, जबकि शर्मीन ने 10 और सुल्ताना ने 12 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। जानकारी के लिए बता दे कि पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल का मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। विजेता टीम को गोल्ड और हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा, जबकि ब्रॉन्ज मेडल के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCIWomen

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here