मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज चीता प्रोजेक्ट के तहत नीमच जिले के गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता (CCB-2) को खुले जंगल में विमुक्त किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि मादा चीता को बोत्सवाना से कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। अब इसे गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित कर खुले जंगल में छोड़ा गया है। इसके साथ ही अभयारण्य में चीतों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘प्रोजेक्ट चीता’ भारत में चीता संरक्षण और पुनर्स्थापना के एक महत्वपूर्ण अभियान के रूप में निरंतर सफलता की ओर बढ़ रहा है। सीएम यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में आज गांधीसागर अभयारण्य, नीमच में मादा चीता CCB2 को रिलीज किया। इसके साथ ही गांधीसागर में चीतों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है, जिसमें 2 नर एवं 2 मादा चीते शामिल हैं। प्रदेश में अब 56 से अधिक चीते हो गए हैं। मध्यप्रदेश देश में ‘चीता स्टेट’ के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। हमारे राज्य में विलुप्त हो चुके वन्यजीवों की पुनः वापसी हो रही है। यह मध्यप्रदेश के समृद्ध इकोसिस्टम, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मध्यप्रदेश सरकार वन्यजीवों के संरक्षण और पुनर्वास एवं सुरक्षित आवास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



