शिमला : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में एलर्जली भवन के चरण-II का उद्घाटन किया

0
88
शिमला : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में एलर्जली भवन के चरण-II का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश सचिवालय में एलर्जली भवन के चरण-II का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि इससे बेहतर कार्य-सुविधाएँ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। प्रशासनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनहित के कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के प्रयास सदैव जारी रहेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया एवं विधायक चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here