मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ आयोजित बैठक को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से हर संभव प्रयास कर रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-III पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का 30 प्रतिशत, जबकि क्लास-I और क्लास-II पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत एरियर इस वर्ष अक्टूबर माह में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सभी विभागों को पेंशनर के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों का भुगतान करने के निर्देश दे दिए गए हैं। हमारी सरकार हर मोर्चे पर कर्मचारियों के कल्याण के लिए मजबूती से खड़ी है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



