केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत सरकार के विज्ञान मंत्रालयों/विभागों की मासिक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता

0
71
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत सरकार के विज्ञान मंत्रालयों/विभागों की मासिक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को भारत सरकार के विज्ञान मंत्रालयों/विभागों की मासिक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। साथ ही, उन्हीने हाल ही में संपन्न हुए ‘स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर’ 5.0 अभियान और इसमें लोगों की भागीदारी के स्तर की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 12 से 19 सितंबर, 2026 तक चले इस तटीय सफाई अभियान में 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 231 जगहों को शामिल किया गया और 15 लाख लोगों ने महासागर संरक्षण की शपथ ली।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बेहतर तालमेल और दृश्यता पर जोर दिया गया, जिसके तहत शहर-आधारित विज्ञान क्लस्टर बनाए जाएंगे और संबंधित क्षेत्रों में काम करने वाले सभी अलग-अलग संस्थानों और हितधारकों को एक साथ लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संचार व्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया गया ताकि तकनीक और इनोवेशन में हुई अहम उपलब्धियों को सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों से समय पर, आसानी से और दिलचस्प तरीके से लोगों तक पहुँचाया जा सके। इसका मकसद संस्थागत सीमाओं से आगे बढ़कर वैज्ञानिक जगत और आम नागरिकों के बीच एक मजबूत जुड़ाव बनाना होना चाहिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @DrJitendraSingh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here