मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘Cost-Effective Power Procurement of Renewable Energy and Storage’ विषय पर आधारित रीजनल वर्कशॉप का शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश नई उपलब्धियां हासिल कर अपने ही रिकॉर्ड्स को तोड़ रहा है…आज भोपाल में All India Discoms Association द्वारा ‘Cost-Effective Power Procurement of Renewable Energy and Storage’ विषय पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ कर उपस्थित जनों को संबोधित किया। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन आया है। नीमच-मंदसौर में ग्रीनको ग्रुप द्वारा 2,000 मेगावॉट क्षमता का पंप स्टोरेज प्लांट स्थापित किया गया है। आमतौर पर इतनी बड़ी परियोजनाओं को पूरा होने में 4-6 वर्ष तक का समय लगता है, लेकिन प्रदेश में यह परियोजना सिर्फ ढाई वर्ष में पूर्ण हुई है। यह राज्य की तेज कार्यशैली और ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती क्षमता का प्रमाण है। हमारी सरकार बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के साथ ही इसके उत्पादन, भंडारण और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों पर भी विशेष ध्यान दे रही है। नई तकनीक और आधुनिक ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता लगातार बढ़ रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



