बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में “मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना” का शुभारंभ किया

0
66
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में “मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना” का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम चौधरी ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत लाभार्थियों को केंद्र के साथ राज्य सरकार की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी- 3 किलोवाट तक के संयंत्र पर कुल सहायता ₹98,000 तक हो सकती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि 25,000 लाभार्थियों को राज्य सहायता का हस्तांतरण, जन-जागरूकता के लिए 9 सोलर रथों को रवाना, तथा जीविका के सहयोग से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एमओयू भी किया गया। उन्होंने कहा कि साथ ही अगले दो वर्षों में कृषि फीडरों को 100% सोलर करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here