मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कमिश्नर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के वाइस चेयरमैन से मुलाकात की और एक हफ्ते के अंदर दिल्ली के सभी पार्कों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करने का निर्देश दिया। इसमें पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा, नियमित गश्त और साफ-सफाई पर खास जोर दिया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस बीट पेट्रोलिंग को मजबूत करेगी, जिसमें पार्क के आस-पास पिंक पुलिस कर्मियों की तैनाती भी शामिल है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली, लंबे समय तक रखरखाव के लिए RWA, प्राइवेट संस्थाओं और स्थानीय शिक्षण संस्थानों के साथ साझेदारी की संभावनाओं पर विचार करेंगे। दिल्ली के नागरिकों के बेहतर जीवन स्तर के लिए सुरक्षित, साफ-सुथरे और आसानी से पहुँच वाले पार्क जरुरी हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



