मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ एवं ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, सहकारिता एवं नागर विमानन मुरलीधर मोहोल भी उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल, उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप तथा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव डाटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही, भारत टैक्सी एवं विभिन्न संस्थाओं के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान किया गया तथा भारत टैक्सी के पांच सारथियों को शेयर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित किए गए। वहीं, सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के लाभांश का चेक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदान किया गया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



