मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “हमने रिन्यूएबल एनर्जी, एनर्जी स्टोरेज, ग्रिड इंटीग्रेशन, ग्रीन हाइड्रोजन, क्लीन एनर्जी सप्लाई चेन और नई टेक्नोलॉजी में बेहतर सहयोग के जरिए भारत-ऑस्ट्रेलिया एनर्जी पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “भारत और ऑस्ट्रेलिया की खूबियां एक-दूसरे की पूरक हैं और हमारी साझा प्रतिबद्धता को ऐसी व्यावहारिक पार्टनरशिप में बदलने की अपार संभावनाएं हैं, जो हमारे लोगों और उद्योगों के लिए अवसर पैदा करें। मैंने महामहिम क्रिस बोवेन और ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों को इस नवंबर में नई दिल्ली में होने वाले ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया। हमारी एनर्जी पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



