मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज गांधी आश्रम के हरिजन सेवक संघ में सद्भावना सम्मेलन को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने लिखा, “सच्ची आजादी सामाजिक सुधार से अलग नहीं हो सकती। महात्मा गांधी जी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी, पंडित मदन मोहन मालवीय जी और सरदार तेजा सिंह समुंद्री जी ने अपने-अपने तरीके से जातिगत भेदभाव और छुआछूत का डटकर विरोध किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “न्याय, सद्भाव और मानवता की सेवा पर आधारित भारत के निर्माण के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान को दोहराया। हमारे युवाओं को इन मूल्यों को आगे बढ़ाना होगा – एक ऐसे विकसित भारत का निर्माण करना होगा जहाँ सभी को सम्मान और अवसर मिलें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



