मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर आज कुरुक्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य सदैव समाज को संस्कार, सेवा और सद्भाव की दिशा में प्रेरित करता है। गीता की पावन धरती से निकलने वाला यह संदेश पूरी मानवता के लिए शांति, कर्म और कर्तव्य का मार्ग प्रशस्त करता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य और दिव्य बनाने के लिए सभी के सहयोग से मिलकर कार्य करेंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



