भोपाल : सीएम यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिंगरौली में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की

0
73
भोपाल : सीएम यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिंगरौली में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिंगरौली में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाताओं के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कृषि में आधुनिक तकनीक के उपयोग, नवाचार और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत आज सिंगरौली में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर किसान बंधुओं से संवाद किया। सिंगरौली में 3 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं और 12 हजार से अधिक हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती हो रही है। जिले में कृषि उपज के प्रसंस्करण से जुड़ी विभिन्न इकाइयां भी स्थापित की गई हैं। हमारा प्रयास है कि स्थानीय स्तर पर उपज का प्रसंस्करण हो, जिससे किसानों और युवाओं के लिए रोजगार व आय के अवसर बढ़ें। सिंगरौली की पहचान ऊर्जा के साथ खेती, संस्कृति और पर्यटन से भी बने, यही हमारी सरकार का प्रयास है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here