मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस-2026) के दौरान भारत में रूसी संघ के ट्रेड कमिश्नर आंद्रे सोबोलेव और रूसी कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 में हमारी भागीदारी का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल इकॉनमी के साथ उत्तर प्रदेश की औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करना है। हमने भारत में रूसी संघ के ट्रेड कमिश्नर श्री आंद्रे सोबोलेव और रूसी कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमने मेट्रो कोच, रेलवे उपकरण, हेवी इंजीनियरिंग, मशीनरी, डिफेंस और एयरोस्पेस कंपोनेंट्स, एनर्जी टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश और औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम, कनेक्टिविटी और निवेशक-अनुकूल नीतियों का लाभ उठाते हुए राज्य में रूसी निवेश को तेजी से बढ़ाने में गहरी रुचि दिखाई। उत्तर प्रदेश मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने में साझेदारी के लिए रूसी कंपनियों का स्वागत करता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



