मप्र : सीएम यादव ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ बैठक में प्रदेश में NHAI से जुड़ी विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

0
80
मप्र : सीएम यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक में प्रदेश में NHAI से जुड़ी विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ महत्वपूर्ण बैठक में मध्यप्रदेश में एनएचएआई से जुड़ी विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने लिखा, “बैठक में संदलपुर-नसरुल्लागंज बाईपास (NH-146B), उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन, सतना-चित्रकूट 4-लेन, जबलपुर-लखनादौन-रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और लौनी-बुरहानपुर लिंक से जुड़े लंबित विषयों का निराकरण किया गया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “अटल एक्सप्रेस-वे का निर्माण ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म स्थान बटेश्वर तक किया जाएगा। बालाघाट जिले में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। सिंहस्थ-2028 से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाएगा। प्रदेश में राजमार्ग परियोजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे औद्योगिक गतिविधियों के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इन परियोजनाओं की निर्माण गति बढ़ने से मध्यप्रदेश में सड़क अधोसंरचना के विकास और विस्तार को नई गति मिलेगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here